बेंगलूरू सिटी से दहेज प्रताडऩा के आरोपी को उठा लाई पुलिस

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना बेंगलूरू सिटी से दहेज प्रताडऩा के आरोपी को उठा लाई पुलिस

डिजिटल डेस्क,सतना। दहेज प्रताडऩा के आरोप में बेंगलूरू से गिरफ्तार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शांतनू नंदन सोनी पुत्र उमाशंकर मंडल 40 वर्ष, निवासी बेंगलूरू सिटी-कर्नाटक और उसके माता-पिता के खिलाफ बीते 14 जनवरी को पत्नी की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा एवं अप्राकृतिक कृत्य करने का अपराध दर्ज किया गया था। कायमी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बेंगलूरू भेजी गई।

इस दल में शामिल अधिकारियों ने आरोपी शांतनू को गिरफ्तार कर बेंगलूरू सिटी की कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर शुक्रवार सुबह सतना ले आई। यहां पर आवश्यक कार्रवाई कर आईपीसी की धारा 498ए, 377 एवं 34 के प्रकरण में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Created On :   21 Jan 2023 11:47 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story