- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा नेता ऑर्केस्ट्रा की आड़ में...
भाजपा नेता ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चला रहा था डांस बार, छापे में 24 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा नेता के बियर बार में पुलिस द्वारा छापा मारने पर आर्केस्ट्रा की आड़ में डांस बार चलने का खुलासा हुआ है। इस दौरान चार युवतियां और दो दर्जन ग्राहक मिले हैं। शनिवार को कलमना थाने में प्रकरण दर्ज कर बियर बार के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा व्यापारी आघाड़ी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कमलेश हरिचंद नागपाल (49) का एचबी टाउन चौक में पायल बियर बार एंड रेस्टॉरेंट है। संबंधित थाने के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि पायल बियर बार में अवैध गतिविधियां चलती हैं।
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में पुलिस ने बार में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार युवतियां डीजे की धुन पर थिरकती हुईं मिलीं। मौजूद ग्राहक थिरकती युवतियों पर नोट बरसा रहे थे। छापे की भनक लगते ही ग्राहक और युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। युवतियों और ग्राहकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस ने युवतियों और ग्राहकों को पकड़ लिया। बार संचालक कमलेश नागपाल को शनिवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई से बुलाई जाती थीं लड़कियां
पायल बियर बार को आर्केस्ट्रा और लावणी की अनुमति है, लेकिन इसकी आड़ में खुलेआम डांस बार चलता था। ग्राहकों की मांग पर मुंबई से लड़कियां बुलाई जाती थीं। देर रात तक बार शुरू रहने से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। बार संचालक नेता होने से उसमें पुलिस का खौफ नहीं था। पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम, सहआयुक्त शिवाजी बोडखे के निर्देश पर बार पर छापा मारा। करीब 10 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
ग्राहकों में कई नामी व्यापारी
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए ग्राहकों में कई नामी व्यापारी है। कुछ प्रापर्टी डिलिंग के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। इनमें ग्राहक विपिन जितेंद्र लांडे, देवेंद्र अशोक हटवार, मुकेश सुरेश गांवकर, विशाल रमेश बढहोल, धनराज झोडापे, नितीन वायलवार, सैयद अली, शहजाद खान, करण रामटेके, तानाजी मोटे, प्रतीक केसरवानी, संदीप गुप्ता, प्रकाश पाटोले, कपिल पुनियानी, रोशन मेहर, विनोद इंगले, नदंकिशोर चकोले, सागर खोडे, पारस वाहने, अमोल मोहोड, हेमेंद्र रहांगडाले, अविनाश हिंगणेकर, धीरज शिंगारे, बार प्रबंधक महेश सचदेव भी शामिल है।
Created On :   11 March 2018 6:00 PM IST