सोनू स्वीट मार्ट के गोदाम पर पुलिस का छापा

डिजिटल डेस्क, खामगांव | स्थानीय जलालपुरा समीप सोनू स्विट मार्ट के गोदाम में गुटखा रखा होने की गुप्त जानकारी शहर पुलिस को मिली। उस जानकारी पर से शहर पुलिस थाने के डीबी दस्ते ने छापा मारकर एक लाख ५१ हजार ९० रूपयों का सुगंधित पान मसाला एवं गुटखा जब्त किया। यह कार्रवाई ८ जुलाई को की गई। इस मामले में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्डे प्लाट निवासी सै. मनसुर सै. गनी (२६), अशोक बसंत वाणी सिंधी कॉलनी झुलेलाल नगर खामगांव के इनका जलालपुरा स्थित सोनू स्विट मार्ट का गोदाम हैं। उस गोदाम में प्रतिबंधित गुटखा होने की गुप्त जानकारी शहर पुलिस को मिली। उस जानकारी के आधार पर ८ जुलाई को शहर पुलिस थाने के डीबी दस्ते ने उपरोक्त गोदाम पर छापा मारा। जहां महाराष्ट्र शासन से प्रतिबंधित एक लाख ५१ हजार ९० रूपयों का गुटखा नजर आया। इस समय पुलिस ने उपरोक्त गुटखे का माल तथा एक मोबाइल ऐसा कुल १ लाख ५९ हजार ९० रूपयों का माल जब्त किया हैं। यह कार्रवाई शहर पुलिस थाने के थानेदार प्रदीप त्रिभुवन के मार्गदर्शन में डीबी दस्ते के पीएसआइ ओमप्रकाश मिश्रा, पुना दिनेश इंगले, रामेश्वर फासे, अफसर तडवी, पुकां दीपक राठोड, पुकां जितेश हिवाले, पुकां प्रफुल्ल टेकाडे, पुकां अमरदीपसिंह ठाकुर, पुकां अंकुश गुरूदेव ने की हैं। घटना के बाद से उपरोक्त दोनो आरोपी फरार हैं। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   10 July 2022 5:01 PM IST