मंगलवार को 917 उम्मीदवारों की हुई मैदानी परीक्षा

डिजिटल डेस्क, अकोला. सन 2021 की अकोला जिला पुलिस आस्थापना के लिए 39 चालक पुलिस कर्मी एवं 327 पुलिस सिपाही पदों के लिए पुलिस मुख्यालय के कवायद मैदान पर 2 जनवरी से भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। मंगलवार को चालक सिपाही पद के लिए कुल 1500 प्रत्याशियों को सूचित किया गया था। हालांकि इनमें से 1026 उम्मीदवार ही प्रत्यक्ष उपस्थित हुए। इन उम्मीदवारों की दस्तावेजों की जांच की गई, अलावा उनकी शारीरिक जांच करने के बाद 109 प्रत्याशियों को अपात्र घोषित किया गया। बचे हुए 917 उम्मीदवारांे की मैदानी परीक्षा हुई।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने तीन एसडीपीओ रैंक के अधिकारी, 17 पुलिस निरीक्षक, 22 सहायक पुलिस निरीक्षक या पुलिस उपनिरीक्षकों समेत 222 पुलिस कर्मचारियों की टीम तैनात की हुई है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान हर इवेंट का वीडियो निकाला जा रहा है। अत्यंत पारदर्शि तरीके से यह भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है यह जानकारी पुलिस विभाग की ओर से दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी गलत तरीके का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई है। बुधवार 11 जनवरी को 1500 उम्मीदवारों को पुलिस सिपाही पद की भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहने की सूचना दी गई है। सभी उम्मीदवारों को सुबह 6 बजे से पहले भर्ती के लिए उपस्थित रहने को कहा गया है। पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चलेगी यह अंदाजा लगाया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ध्यान रखे हुए हैं।
Created On :   11 Jan 2023 6:30 PM IST