नाबालिग के साथ रेप करनेवाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Police registered a case against the accused who raped a minor
नाबालिग के साथ रेप करनेवाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
सोशल मीडिया पर दोस्ती नाबालिग के साथ रेप करनेवाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से नजदीकी बढ़ाकर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी के खिलाफ मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी द्वारा रिकॉर्ड कर भेजा गया वीडियो लड़की के परिवार वालों ने देख लिया। इसके बाद लड़की से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई और मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के मुताबिक आरोपी और दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में रहने वाली लड़की की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर आजाद मैदान के करीब स्थित होटल में ले गया। यहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और साथ ही इसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने लड़की के मोबाइल पर रिकॉर्ड किए गए छह अश्लील वीडियो भेजे थे। लड़की स्कूल गई हुई थी इसी दौरान उसकी मां और बड़ी बहन ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें उसकी अश्लील वीडियो मिली। इसके बाद स्कूल से वापस आने के बाद उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। लड़की से मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपों की छानबीन कर रही है। 
 

Created On :   24 Feb 2023 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story