पुलिस ने कर्ज में डूबे युवक को बचाया, आत्महत्या को लेकर युवक ने किया था पोस्ट

Police saved the debt-ridden youth, the young man had posted about suicide
 पुलिस ने कर्ज में डूबे युवक को बचाया, आत्महत्या को लेकर युवक ने किया था पोस्ट
सजगता से बची जान  पुलिस ने कर्ज में डूबे युवक को बचाया, आत्महत्या को लेकर युवक ने किया था पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे 24 वर्षीय युवक का कुछ घंटो में पता लगा लिया जिसने ट्विटर पर पोस्ट कर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी। अक्षय पाटिल नाम का यह युवक मुंबई के चूनाभट्टी इलाके का रहनेवाला है। युवक ट्रेन में चिक्की बेचता था लेकिन व्यापार में उसे घाटा हुआ था। जिसके चलते वह अवसाद में था। मिली जानकारी के मुताबिक पाटिल पर तीन लाख रुपए का कर्ज था। 

पाटिल ट्विटर में एक लंबा पोस्ट लिखा। पोस्ट में पाटिल ने कहा था कि करियर कि विफलता के चलते वह आत्महत्या करना चाहता है। पाटिल ने पोस्ट में अपने अंगो व शरीर का दान करने की भी इच्छा जाहिर की थी। सायबर विभाग ने पाटिल के इस पोस्ट को लेकर मुंबई पुलिस को सर्तक किया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई।  जिसने पाटिल को कर्जत इलाके से खोज  निकाला। 

एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को कर्जत इलाके से पकड़ा गया है। आरोपी को पुलिस ने फिलहाल काउंसिलिंग के लिए भेज दिया गया  है।  

Created On :   19 Feb 2023 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story