पुलिस का वॉकी-टॉकी चालान बुक चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में चोर बे-खौफ हो गए हैं। अब पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। झांसी रानी चौक में यातायात पुलिसकर्मी की बाइक के हैंडल पर लटकी बैग ही चोर चुरा ले गए। बैग में वॉकी-टाकी, बॉडी वन कैमरा, रिफ्लेक्टर वाला जैकेट, चालान बुक सहित अन्य सामान था। घटना मंगलवार को रात करीब 8.15 बजे हुई। सीताबर्डी पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मी अतुल क्षीरसागर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
तीसरे दिन भी नहीं मिला चोर का कोई सुराग : चूंकि, मामला पुलिस का वॉकी-टॉकी चोरी होने का था, इसलिए इसे काफी गोपनीय रखने का प्रयास किया गया। सीताबर्डी पुलिस फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी की बैग चुराने वाले चोर की तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी तक यानी तीसरे दिन भी चोर का कोई सुराग नहीं मिला है। हाईटेक होने का दावा करने वाली नागपुर पुलिस का दावा कितना सच है, इस चोरी की घटना से खुलकर सामने आ गया है। पुलिस अभी तक चोर को तलाश नहीं कर पाई है। ऐसे में आम आदमी को लेकर कितनी गंभीर रहती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकत ाहै। सीताबर्डी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   24 Feb 2023 5:53 PM IST