'तिरंगा यात्रा' और 'संविधान बचाओ रैली' में जमकर हुई सियासत, मुत्तेमवार ने कहा- सत्तापक्ष कर रहा माहौल खराब

Political issue seen in Samvidhan bachao rally and tiranga yatra
'तिरंगा यात्रा' और 'संविधान बचाओ रैली' में जमकर हुई सियासत, मुत्तेमवार ने कहा- सत्तापक्ष कर रहा माहौल खराब
'तिरंगा यात्रा' और 'संविधान बचाओ रैली' में जमकर हुई सियासत, मुत्तेमवार ने कहा- सत्तापक्ष कर रहा माहौल खराब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा ने गणतंत्र दिवस पर शहर अध्यक्ष व विधायक सुधाकर कोहले के नेतृत्व में तिलक पुतला चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। 500 फीट का तिरंगा लहराते हुए रैली विविध चौराहों से होते हुए संविधान चौक पहुंची। भारत माता की जय के उद्घोषों से परिसर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा संविधान चौक पर समाप्त होने के बाद डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अराजकता फैलाना चाहती हैं कुछ ताकतें
इस दौरान विधायक कोहले ने कहा कि कुछ ताकतें प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती हैं। संविधान का अपमान करनेवालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद डॉ. विकास महात्मे, विधायक सुधाकर देशमुख, विधायक अनिल सोले, विधायक गिरीश व्यास, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप जाधव, डॉ. उपेंद्र कोठेकर, शिवानी दाणी, संजय फांजे, जमाल सिद्दीकी, भोजराज डुंबे, धर्मपाल मेश्राम, अर्चना डेहनकर, वंदना यंगटवार आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। आभार किशोर पलांदुरकर ने माना।

सत्तापक्ष माहौल खराब कर रहा है : मुत्तेमवार
कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे व पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार केे नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली निकाली। संविधान चौक पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने डा. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद रैली वेरायटी चौक पहुंची। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

संघर्ष आैर तेज होगा
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुत्तेमवार ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष देश का सामाजिक माहौल खराब करना चाहता है और माहौल खराब करके वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के नेताआें पर पुलिस के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि संविधान के रक्षण के लिए कांग्रेस सदैव संघर्ष करती रहेगी। यह संघर्ष समय के साथ आैर तेज होगा। कांग्रेसियों के हाथ में लोकतंत्र बचाओ ‘संविधान बचाओ’ के बैनर थे।

रैली में जुटे सदस्य
रैली में प्रमुखता से प्रदेश सचिव उमाकांत अग्निहोेत्री, सुरेश भोयर, अतुल लोंढे, एड. अभिजीत वंजारी, पूर्व विधायक एस क्यू जमा, राजू व्यास, डा. गजराज हटेवार, बंडोपंत टेंभुर्णे, पार्षद रमेश पुणेकर, पार्षद संजय महाकालकर, प्रशांत धवड, रमण पैगवार, रत्नाकर जयपुरकर, प्रज्ञा बडवाइक, डा. रिचा जैन, जयंत लुटे, महेश श्रीवास, मुक्तार अंसारी, संजय सरायकर, देवा उसरे आदि शामिल थे।  

Created On :   28 Jan 2018 6:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story