कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक दल सक्रिय, बचाव कार्य में आगे आएं

Political parties active in fight against Corona, come forward in rescue work
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक दल सक्रिय, बचाव कार्य में आगे आएं
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक दल सक्रिय, बचाव कार्य में आगे आएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना से बचाव के लिए सहायता का कदम राजनीतिक दलों ने बढ़ाया है। रविवार को शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों की शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अध्यक्षता में देवड़िया भवन में बैठक हुई। कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर सहायता कार्य की शुरुआत की है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात ने जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक स्तर पर, विधायक, नगरसेवक व ब्लाक प्रमुखों को 12 से अधिक विषयों के साथ सेवाकार्य करने को कहा है। इसमें अनाज व आवश्यक सेवा सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा रक्तदान जैसे कार्यों में योगदान देने को कहा गया है।

भाजपा ने भी रविवार को प्रदेश स्तर पर सेवाकार्य की समीक्षा की है। भाजपा ने नागपुर सहित राज्य में 300 स्थानों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था शुरू की है। कामगार व गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। भाजपा के लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, विधानसभा सदस्य, विधानपरिषद सदस्य, महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष के अलावा अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर चर्चा की है। 10 जिले में रक्तदान कराया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, रावसाहब दानवे, प्रदेश प्रभारी सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, प्रदेश संगठन मंत्री वी. सतीश, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, चंद्रशेखर बावनकुले के साथ समीक्षा बैठक कर फडणवीस ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। नागपुर में भाजपा के नगरसेवक बंटी कुकडे, प्रदीप पोहाणे आदि ने घर घर जाकर मास्क, सैनिटाइजर व राहत सामग्री देने का काम शुरू किया है।

 

Created On :   30 March 2020 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story