बारिश को लेकर प्रजापति समाज ने धरम सागर के भोलेनाथ मंदिर में की पूजा
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बारिश न होने के चलते लगातार जल संकट बढता जा रहा है जिससे आम जनता चिंतित है। बारिश को लेकर लोगों द्वारा अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है तथा ईश्वर से वारिश को लेकर प्रार्थना की जा रही है। ज्ञात हो कि जुलाई माह प्रारंभ हो जाने के बावजूद अभी तक वारिश नही हुई है। जिससे लगातार जल संकट गहराता जा रहा है। वारिश को लेकर जगह-जगह पूजा अर्चना तथा अनुष्ठान भी लोगों द्वारा प्रारंभ कर दिये गये है तथा ईश्वर से जल्द वारिश करने को लेकर प्रार्थना की जा रही है। इसी कडी में धरम सागर तालब स्थित भगवान महादेव जी के मंदिर में बेनीसागर तालाब स्थित छीर सागर मंदिर के पुजारी कमलेश पाण्डेय समाज द्वारा भगवान महादेव का अभिषेक किया गया तथा पूजा अर्चना करते हुए जल वारिश के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान अनेक लोग शामिल रहे। जिसमें रघुबीर प्रजापति, महादेव, गुलजारी, राजेश, ज्ञानी, अमृत लाल, राजकुमार, विजय, रज्जू, हरीदास, रजनीश, राज पेन्टर तथा भारी संख्या में प्रजापति समाज के महिलाओं एवं समाज के लोगों द्वारा शामिल होकर प्रार्थना की गई।
Created On :   12 July 2022 11:14 AM GMT