- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- दिवाली मनाने ससुराल जा रही गर्भवती...
दिवाली मनाने ससुराल जा रही गर्भवती की हादसे में मौत, पति भी गंभीर

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिले के राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53(पुराना 6)पर स्थित लाखनी शहर के बंसी डेयरी के सामने गुरुवार, 4 नवंबर को ट्रक और दोपहिया के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोपहिया सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत महिला का नाम गोंदिया जिला सावरटोला निवासी शीतल अमित लांजेवार(27) होकर वह नौ माह की गर्भवती थी। इस भीषण हादसे में गर्भवती महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मृत्यु हो गई है। जबकि महिला का पति अमित लांजेवार व ट्रक चालक घायल होकर ट्रक चालक को भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा गुरुवार को दोपहर 2.15 बजे के दौरान हुआ। बताया जाता है कि घटना के समय दोनों पति-पत्नी दिवाली त्योहार व नौ माह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर से गोंदिया जिले के सावरटोला गांव में जा रहे थे। जानकारी के अनुसार अमित लांजेवार यह दोपहिया क्रमांक एमएच 49 एयू 3140 से अपनी पत्नी शीतल के साथ नागपुर से गोंदिया के सावरटोला जा रहे थे। उसी समय राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 से भंडारा से साकोली की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 वाय 9606 के पहिए में आने से दोपहिया सवार दोनों नीचे सड़क पर गिर पड़े। जिसमें गर्भवती शीतल के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों को नजदीकी डाॅ.आगलावे के असपताल में ले जाया गया। जहां मृत शीतल की सोनोग्राफी व अन्य जांच कर डॉक्टर ने गर्भ के बालक को मृत घोषित किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही लाखनी के पुलिस निरीक्षक मनोज वाडिवे ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। इस मामले में लाखनी पुलिस ने फरियादी रवि रामटेके की शिकायत पर उक्त ट्रक चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337, 304 (अ), सहधारा 184 मोटर वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजय कोरचे कर रहे है।
भाईदूज के लिए बहन के घर जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार
स्थानीय लाखांदुर-वड़सा राज्य महामार्ग पर यशवंत चव्हाण महाविद्यालय के पास गुरुवार, 4 नवंबर की सुबह 8.30 बजे के दौरान हुए सड़क हादसे में दोपहिया सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि अन्य एक युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। बताया जाता है कि दोपहिया के सामने अचानक आए वानर को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पिंपलगांव निवासी सचिन बडोले(23) नामक युवक को लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय सचिन बडोले व रवि मडकाम(40) यह दोनों बिना क्रमांक के दोपहिया से गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा से भंडारा जिले के लाखांदुर में भाईदूज पर बहन के गांव जा रहे थे। लाखांदुर-वड़सा राज्य महामार्ग पर स्थित यशवंत चव्हाण महाविद्यालय के पास अचानक दोपहिया के सामने आए वानर को बचाने के चक्कर में दोपहिया अनियंत्रित होकर यह हादसा हुआ है।
ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मृत्यु
मशीन के जरिए सोयाबीन की फसल का चुराई कार्य निपटाकर ट्रैक्टर से गांव की ओर जाते समय बीच रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाए जाने से ट्रैक्टर के ऊपर बैठे मजदूर की नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम मांढल निवासी जगदीश लालाजी टेंभूर्ने (31) बताया गया है। यह हादसा गुरुवार, 4 नवंबर की रात 9 बजे के दौरान हुआ। इस मामले में दर्ज शिकायत पर लाखांदुर पुलिस ने ग्राम मांढल निवासी ट्रैक्टर चालक शिवशंकर मानापुरे(19) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों पूर्व गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर मजदूर जगदीश दूसरे जिलें में मशीन द्वारा सोयाबीन के चुराई कार्य करने के लिए जाता था। दिवाली त्योहार के उपलक्ष्य में मजदूर साथियों के साथ ट्रैक्टर क्र. एमएच 36 एल 1360 से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक के वाहन को लापरवाही से चलाते हुए स्पीड ब्रेकर पर जोर से ब्रेक लगाने पर जगदीश ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल जगदीश ने मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी लाखांदुर पुलिस को मिलते ही लाखांदुर के थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक संदीप ताराम व अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। इस मामले में लाखांदुर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमोल कोकाटे कर रहे हंै।
Created On :   6 Nov 2021 7:00 PM IST