समर्थन मांगने अब मुंबई नहीं आएंगे यशवंत सिन्हा 

Presidential election: Yashwant Sinha will not go to Mumbai to seek support
समर्थन मांगने अब मुंबई नहीं आएंगे यशवंत सिन्हा 
राष्ट्रपति चुनाव समर्थन मांगने अब मुंबई नहीं आएंगे यशवंत सिन्हा 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में समर्थन मांगने के लिए 17 जुलाई को मुंबई नहीं जाएंगे। इसकी बड़ी वजह महाराष्ट्र में बाढ़ की विभीषिका बताई जा रही है। श्री सिन्हा को मुंबई जाकर महाराष्ट्र के विभिन्न दलों के सांसदों व विधायकों से मिलना था। यशवंत सिन्हा के चुनाव अभियान से जुड़े सुधीन्द्र कुलकर्णी ने बताया कि बाढ़ के प्रकोप के चलते अब यशवंत सिन्हा का मुंबई दौरा नहीं हो पाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बाढ़ के हालात में विधायकों व सांसदों को भी मुंबई पहुंचने में काफी दिक्कत होगी। लिहाजा दौरे को टाला जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना की ओर से मिला झटका भी मुंबई नहीं जाने की वजह है, श्री झा ने इस तर्क में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने किन वजहों से सत्ताधारी गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया है, सबको पता है। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है।
 
 

Created On :   14 July 2022 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story