प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी को ‘राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार
महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता श्वेता शालिनी को ‘राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार प्रदान किया गया है। नई दिल्ली स्थिति इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल निर्भय शर्माने प्रदान किया। इस मौके पर त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल के एम सेठ भी मौजूद थे। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में शिक्षा शालिनी सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। यह पुरस्कार हाल के वर्षों में उन प्रमुख निर्वाचित प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया गया जो राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली एक सैनिक की बेटी श्वेता शालिनी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले ‘महाराष्ट्र ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन फ़ाउंडेशन’ की कार्यकारी निदेशक भी हैं। श्वेता उत्तरभारतीय युवा परिवर्तन मंच की अध्यक्ष भी हैं।
- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Prime Minister Award to Nashik's Yoga teacher Dr. Vishwas Mandalik
दैनिक भास्कर हिंदी: नाशिक के योगगुरु डॉ विश्वास मंडलिक को प्रधानमंत्री और श्वेता शालिनी को ‘राष्ट्रीय गौरव’ पुरस्कार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को योग के प्रचार व प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए नाशिक के योगाचार्य डॉ विश्वास मंडलिक और मुंबई के "द योग इन्स्टिट्यूट' को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। आयुष मंत्रालय की ओर से यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में योग के प्रचार एवं प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश-विदेश की व्यक्तियों तथा संस्थाओं को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाईक और मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा मौजूद थे। महाराष्ट्र से व्यक्तिगत श्रेणी में नाशिक के योगचार्य विश्वास मंडलिक और मुंबई के "द योग इन्स्टिट्यूट' को संस्था की श्रेणी में सम्मानित किया गया। संस्था की निदेशक हंसा योगेन्द्र ने पुरस्कार स्वीकार किया। डॉ मंडलिक पिछले कई वर्षों से योग का पाठ पढा रहे है। इसके लिए उन्होने 1978 में भारतीय योग विद्या धाम संस्था स्थापित की। इसके देशभर में 160 केन्द्र कार्यरत है। वहीं 1918 में स्थापित "द योग इन्स्टिट्यूट' ने करीब 1 करोड लोगों योग सीखने के लिए प्रेरित किया है। इस संस्था ने देश-विदेश में अब तक 55 हजार से अधिक योग शिक्षक बनाए है।

गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: पैरा-एथलीट दीपा मलिक और बजरंग को खेल रत्न, जडेजा अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित
दैनिक भास्कर हिंदी: बजरंग पुनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
दैनिक भास्कर हिंदी: मेसी, रोनाल्डो और डिजिक यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुने गए
दैनिक भास्कर हिंदी: फिल्म 'पाणी' के लिए प्रियंका को मिला नेशनल अवॉर्ड, निक ने यूं दी बधाई
दैनिक भास्कर हिंदी: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए आयुष्मान, कविता लिखकर बताया दिल का हाल