14 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कार्रवाई 14 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉस्टल में रहने वाली 14 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मुंबई की बांगुरनगर पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ओशिवारा इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी जहां आरोपी प्रिंसिपल ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। छात्रा ने हॉस्टल में तैनात दूसरे लोगों को इसकी जानकारी दी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद लड़की ने हॉस्टल में साफ सफाई का काम करने वाली एक महिला को प्रिंसिपल की हरकतों की जानकारी दी। महिला ने दीपक सोनवणे नाम के वकील व सामाजिक कार्यकर्ता को मामले के बारे में बताया। सोनवणे लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले साल नवंबर महीने से कई बार उसका यौन उत्पीड़न कर चुका है। विरोध करने पर लड़की से मारपीट की जाती है खाना नहीं दिया जाता और नजरअंदाज किया जाता है। यही नहीं लड़की को परेशान करने के लिए उसे सैनेटरी पैड भी नहीं दिया जाता था। सीनियर इंस्पेक्टर प्रमोद तावडे के मुताबिक लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी प्रिंसिपल पास्टर (चर्च का प्रमुख) भी है। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि क्या आरोपी ने दूसरी लड़कियों के साथ भी इस तरह की हरकत की है। 
 

Created On :   20 Feb 2023 9:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story