विद्युत दरों में 37 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, बढ़नेे के पहले आपत्ति दर्ज करें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मिशन विदर्भ के मुख्य संयोजक दिलीप नरवड़िया ने विद्युत दरों में प्रस्तावित वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए विद्युत दर वृद्धि पर समय रहते आपत्ति दर्ज कराने का आह्वान किया है। महावितरण ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) को 37 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। 15 फरवरी 2023 तक एमईआरसी को लिखित या मेल या आयोग की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मिशन विदर्भ के नरवड़िया ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन व सचिव को मेल भेज कर आपत्ति जताई है और नागपुर और विदर्भ के सभी व्यापार जगत, उघोगजगत व सर्वसामान्य लोगों से विरोध दर्ज कराने की अपील की है। mercindia@merc.gov.in पर मेल कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, जिस विदर्भ की भूमि का दोहन कर विद्युत निर्माण होता है, फिर भी मुबंई, पुणे और मराठवाड़ा को विद्युत की समान दर कैसे? विदर्भ की जनता वर्तमान विद्युत दरों से ही परेशान है। नागपुर और विदर्भ की जमीन, कोयला, श्रम, भूमि-भवन आदि का दोहन कर लगभग 4200 मेगावॉट बिजली मुबंई-पुणे को भेजकर रोशन किया जा रहा है।
Created On :   13 Feb 2023 7:39 PM IST