लता मंगेशकर के निधन पर सोमवार को माहाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

Public holiday on Monday in Maharashtra
लता मंगेशकर के निधन पर सोमवार को माहाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक
देश ने खोया रत्न लता मंगेशकर के निधन पर सोमवार को माहाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 7 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। रविवार को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। सरकार की ओर से सार्वजनिक छुट्टी के बारे में अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि महान गायिका लता के निधन से संगीत और कला जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। लता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक के रूप में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार ने परक्राम्य लिखत अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। 

केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. उन्हें सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा

आपको बतादें 8 जनवरी को लताजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनका कोविड पॉजिटिव आया था। सावधानी बरतते हुए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले 29 दिन से उनका इलाज चल रहा था। देर रात भी उनका हालचाल जानने के लिए बालीवुड हस्तियां अस्पताल पहुंची थीं।

 

Created On :   6 Feb 2022 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story