देखते ही देखते जिंदा बकरी निगल गया अजगर

Python eaten alive goat in chandrapur maharashtra
देखते ही देखते जिंदा बकरी निगल गया अजगर
देखते ही देखते जिंदा बकरी निगल गया अजगर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चिमूर के ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्पाला से 5 किलोमीटर दूर एक अजगर जिंदा बकरी को निगल गया। तुकूम शेत इलाके के भाग्यवान खिरटकर नामक शख्स के खेत में अजगर ने बकरी को निवाला बनाया। शनिवार दोपहर 3 बजे जब चरवाहा बकरियां चरा रहा था, तब उसकी नजर पड़ी। उसने देखा कि वहां मौजूद अजगर बकरी को शिकार बना चुका था। जैसे ही खबर गांव में फैली सैंकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग ने अजगर के बेट से बकरी को बाहर निकाला, लेकिन बकरी मर चुकी थी। इसके बाद अजगर को ताड़ोबा के जंगल में छोड़ दिया गया।

 

Created On :   17 Sept 2017 9:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story