नागपुर म्हाडा के अध्यक्ष बने कुरैशी, शिवसेना को महाराष्ट्र का जिम्मा

Qureshi is new president of Nagpur MHADA, Samant have Maharashtra MHADA
नागपुर म्हाडा के अध्यक्ष बने कुरैशी, शिवसेना को महाराष्ट्र का जिम्मा
नागपुर म्हाडा के अध्यक्ष बने कुरैशी, शिवसेना को महाराष्ट्र का जिम्मा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने विभिन्न महामंडल, मंडल, प्राधिकरण और आयोग के अध्यक्ष पद पर 21 नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार ने 10 महामंडल, 6 मंडल, 2 प्राधिकरण, 1 आयोग पद के रिक्त जगह पर नियुक्ति की है। शुक्रवार को राज्य सरकार की तरफ से यह घोषणा की गई। महामंडलों की नियुक्ति में भाजपा के साथ- साथ शिवसेना को भी हिस्सेदारी मिली है। शिवसेना के नेताओं को कई महत्वपूर्ण महामंडल सौंपे गए हैं। मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेंद्र पाटील को अण्णासाहब पाटील आर्थिक विकास महामंडल का अध्यक्ष बनाकर चौंका दिया है।

इस नियुक्ति बाद पाटील राष्ट्रवादी कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। नागपुर गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल (म्हाडा) के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद तारिक कुरैशी की नियुक्ति की गई है। औरंगाबाद के शिवसेना के पूर्व विधायक आशीष जायसवाल को महाराष्ट्र राज्य खनिकर्म महामंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। शिवसेना नेता हाजी अरफात शेख को महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

किसको मिला कौन सा महामंडल :

क्रमांक नाम पद महामंडल, मंडल, आयोग

1.

हाजी अरफात शेख अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्य
2. जगन्नाथ मोतीराम अभ्यंकर उपाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग
3. बाला साहब ज्ञानदेव पाटील सभापति कोंकण गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल
4. हाजी एस. हैदर आजम अध्यक्ष मौलाना आझाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल
5. सदाशिव दादासाहेब खाडे अध्यक्ष पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण
6. नरेंद्र अण्णासाहब पाटील अध्यक्ष अण्णासाहब पाटील आर्थिक विकास महामंड
7. संजय उर्फ संजोय मारुतीराव पवार उपाध्यक्ष अण्णासाहब पाटील आर्थिक विकास महामंड
8. आशीष जायसवाल अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य खनिकर्म महामंड
9. प्रकाश नकुल पाटील अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हातमाग(हथकरघा) महामंडल
10. नितिन संपतराव बानगुडे-पाटील उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कृष्णा खोरे विकास महामंड
11. जगदीश भगवान धोडी उपाध्यक्ष कोंकण पाटबंधारे विकास महामंड
12. उदय सामंत अध्यक्ष महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण
13. ज्योति दीपक ठाकरे अध्यक्ष महिला आर्थिक विकास महामंड
14. विनोद घोसालकर सभापति मुंबई इमारत मरम्मत आणि पुनर्रचना मंड
15. विजय नाहटा सभापति <मुंबई झोपडपट्टी सुधार मंडल
16. रघुनाथ बबनराव कुचिक अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य न्यूनतम वेतन सलाहकार मंडल
17. मधु चव्हाण अध्यक्ष मुंबई म्हाडा
18. संदीप जोशी अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास महामंड<
19. प्रशांत ठाकुर अध्यक्ष शहर व औद्योगिक विकास महामंडल (सिडको)
20. मोहम्मद तारिक कुरैशी अध्यक्ष

नागपुर गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल (म्हाडा)

 

Created On :   31 Aug 2018 4:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story