मनपा की लापरवाही से दो साल से बंद पड़ा है रेडिएशन विभाग
By - Bhaskar Hindi |11 April 2023 3:35 PM GMT
मुंबई मनपा की लापरवाही से दो साल से बंद पड़ा है रेडिएशन विभाग
डिजिटल डेस्क, मुंबई. पूर्वी उपनगर गोवंडी निवासी सायरा शेख कैंसर से पीड़ित है। टाटा अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें रेडिएशन लेने की सलाह दी। हालांकि यहां वेटिंग अधिक होने के चलते सायरा ने रेडिएशन के लिए सेवन हिल्स अस्पताल का रुख किया था, लेकिन एक रेडिएशन के बाद ही उन्हें फिर से टाटा अस्पताल में भाग-दौड़ करनी पड़ी। टाटा अस्पताल में बीते दो सालों से रेडिएशन विभाग बंद पड़ा हुआ है। सायरा की तरह कई मरीज ऐसे हैं, जो फिर से टाटा अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं।
Created On :   11 April 2023 3:33 PM GMT
Next Story