- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राहुल ने संभाली कांग्रेस की बागडोर,...
राहुल ने संभाली कांग्रेस की बागडोर, कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार को राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। जिसके बाद उपराजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। देवड़िया भवन यानी नगर कांग्रेस के दफ्तर में मिठाइयां बांटी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल, विकास ठाकरे खास तौर से मौजूद थे।
युवा राहुल गांधी ने संभाली बागडोर
कांग्रेस इसे बड़े परिवर्तन के रूप में देख रही है। ऐसा परिवर्तन जो आने वाले दिनो में पार्टी में नई जान फूंक देगा। राहुल के अध्यक्ष बनने की खबर लगते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। खुशी के मारे कार्यकर्ता जमकर नारे लगाने लगे। अशोक चव्हाण ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए ये सुनहरा अवसर है, जब युवा राहुल गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली है।
राहुल का चुनावी सफर
आपको बता दें कि राहुल के प्रेसिडेंट बनने से पहले सोनिया गांधी 19 साल यानी साल 1998 से 2017 तक कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। जबकि राहुल को साल 2013 में पार्टी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। बता दें कि राहुल के प्रेसिडेंट बनने से पहले सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे। हालांकि राहुल कांग्रेस के सबसे यंग प्रेसिडेंट नहीं हैं। क्योकि उनके पिता राजीव गांधी 40 साल की उम्र में प्रेसिडेंट बने थे। राहुल की उम्र 47 साल है। वे 5 साल पूरी तरह पॉलिटिक्स में आए थे। उन्होंने साल 2012 को यूपी में चुनाव लड़ा था।
घंटो रहा ट्रैफिक जाम
राहुल के अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस मौके पर जहां कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना, वहीं लोगों को ट्रैफिक जाम होने के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। घंटों वाहन सड़क पर रेंगते रहे।
Created On :   11 Dec 2017 8:58 PM IST