राऊत बोले - राहुल जल्द करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, वर्धा के पूर्व विधायक शिंदे कांग्रेस में हुए शामिल

Rahul will soon visit Maharashtra - Raut
राऊत बोले - राहुल जल्द करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, वर्धा के पूर्व विधायक शिंदे कांग्रेस में हुए शामिल
राऊत बोले - राहुल जल्द करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, वर्धा के पूर्व विधायक शिंदे कांग्रेस में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द महाराष्ट्र का दौरा करने वाले हैं। उन्होने यह जानकारी राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद दी है। संजय राऊत मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं की नाश्ते पर बुलाई गई बैठक में भी शामिल थे। शिवसेना सांसद ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी के साथ कुछ समय से बैठक होने वाली थी। उन्होने यह भी कहा कि उन्हें (गांधी) कुछ संदेह थे, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। उन्होने जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करने का आश्वासन दिया है। राऊत ने यह भी कहा कि मैं अपने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का अगले चुनाव से पहलपे संभावित गठबंधन पर हुई चर्चा के बारे में जानकारी दूंगा। संजय राऊत के साथ बैठक में राहुल ने शिवसेना और दिवंगत बाला साहब ठाकरे के बारे में भी विशेष जानकारी ली। मंगलवार को नाश्ते की टेबल पर भी राहुल गांधी और संजय राऊत के बीच निकटता देखी गई। दोनों अगल बगल ही बैठे थे। 

वर्धा के पूर्व विधायक शिंदे कांग्रेस में हुए शामिल   

उधर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री तथा वर्धा के पूर्व विधायक व शिवसेना नेता अशोक शिंदे ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। मंगलवार को मुंबई के  दादर स्थित तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में शिंदे पार्टी में शामिल हुए। पटोले ने कहा कि शिंदे के कांग्रेस में शामिल होने से वर्धा और हिंगणघाट में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या लगतार बढ़ रही है। यह कांग्रेस और सरकार पर लोगों का दृढ विश्वास को दर्शाता है। पटोले ने कहा कि अलग-अलग दलों के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं। तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री नसीम खान, कांग्रेस प्रदेश कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप उपस्थित थे। 

Created On :   3 Aug 2021 4:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story