हुक्का पार्लर पर छापा, नाबालिग ले रहे थे कश

raid in hookah parlor, minor are including
हुक्का पार्लर पर छापा, नाबालिग ले रहे थे कश
हुक्का पार्लर पर छापा, नाबालिग ले रहे थे कश

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। रामनगर पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लर में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिरोड़ा रोड़ कुड़वा स्थित डीजेएस लॉज की तीसरी मंजिल पर हुक्का पार्लर में कश लगाए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात छापामारी में 9 नाबालिग सहित 17 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।

किशोर और युवाओं को नशीली दुनियां में जा रहा धकेला

रामनगर इलाके में कई कॉलेज और कोचिंग क्लासेस संचालित होती है। यहां स्टूडेंट्स का जमावड़ा लगा रहता है। जिसका फायदा उठाकर युवाओं को नशीली दुनियां में धकेला जा रहा था। बताया जा रहा है कि हुक्का पार्लर काफी दिनो से चल रहा था। कार्रवाई के दौरान 14 शौकीनों सहित संचालक सारंग जायस्वाल और 2 कर्मचारियों पर शिकंजा कसा गया। 

अनधिकृत हुक्का पार्लर में जरूरी लगाम

पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक जितेंद्र बोरकर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक शहर में कुछ अनधिकृत हुक्का पार्लर धड़ल्ले से शुरू हैं। जिस पर जल्द ही लगाम लगानी होगी।

Created On :   21 Sept 2017 9:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story