जुआ अड्डे पर छापा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव | जुआ अड्डे पर छापा मारकर दो जुआरियों को पकड़ने की घटना तहसील के ग्राम गोंधनापुर में २४ जुलाई को दोपहर के समय घटी। मामलें में शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त सभी जुआरियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम गोंधनापुर यहां जुआं खेले जाने की गुप्त जानकारी ग्रामीण पुलिस को मिली, उक्त जानकारी पर से पुलिस ने २४ जुलाई २०२२ को दोपहर के समय उक्त जुआ अड्डे पर छापा मारा। जहां गजानन विश्वनाथ सपकाल (४८) एवं अमोल सुधाकर जांभे (३०) दोनो निवासी गोंधनापुर यह पैसो के हारजित पर एक्का बादशाह नामक का जुआ खेलते हुए नजर आए। उनके पास से नकद एक हजार ४० रूपए एवं आदि साहित्य ऐसा कुल १ हजार ६० रूपयों का माल जब्त किया। इस मामले में पुउपनि निलेश लबडे ने ग्रामीण पुलिस थाने में दिए शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त दोनो जुआरियों के खिलाफ मजुका धारा १२अ तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   26 July 2022 6:38 PM IST