रेलवे ने फरवरी में 124 एमटी माल ढोकर बनाया रिकॉर्ड, इस बार 3.55 प्रतिशत की हई वृद्धि 

Railways made a record by carrying 124 MT goods in February
रेलवे ने फरवरी में 124 एमटी माल ढोकर बनाया रिकॉर्ड, इस बार 3.55 प्रतिशत की हई वृद्धि 
उपलब्धि रेलवे ने फरवरी में 124 एमटी माल ढोकर बनाया रिकॉर्ड, इस बार 3.55 प्रतिशत की हई वृद्धि 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. भारतीय रेल ने फरवरी 2023 में 124.03 एमटी माल ढोकर फरवरी माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस वर्ष फरवरी में 4.26 एमटी अधिक माल ढोया गया, जो फरवरी 2022 में हुई सर्वाधिक माल ढुलाई की तुलना में 3.55 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह भारतीय रेल ने लगातार 30 महीने में अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक माल ढुलाई की है। रेल मंत्रालय के मुताबिक भारतीय रेल ने कोयले में 3.18 मिलियन टन, उर्वरकों में 0.94 मिलियन टन, अन्य वस्तुओं के बकाए में 0.66 मिलियन टन, पीओएल में 0.28 मिलियन टन और कंटेनर में 0.27 मिलियन टन की क्रमिक वृद्धि वाली माल ढुलाई दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में मोटर वाहन लोडिंग में वृद्धि माल ढुलाई व्यवसाय का एक और उल्लेखनीय पक्ष रहा है और वर्ष 2022-23 में फरवरी तक 5015 रेक लोड किए गए हैं, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 2966 रेक लोड किए गए थे। यानी इसमें 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2023 में माल भाड़ा एनटीकेएम (निवल टन किलोमीटर) बढ़कर 73 अरब हो गया है, जो फरवरी 2022 के 70 अरब की तुलना में 4.28 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के दौरान संचयी मालभाड़ा एनटीकेएम पिछले वर्ष के 74 अरब की तुलना में इस बार 10.81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 82 अरब रहा।
 

Created On :   5 March 2023 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story