बारिश ने की हदें पार, नदी-नालों में बाढ़

Rain crossed the limits, floods in rivers and streams
बारिश ने की हदें पार, नदी-नालों में बाढ़
वर्धा बारिश ने की हदें पार, नदी-नालों में बाढ़

डिजिटल डेस्क, वर्धा । जिले में मंगलवार की शाम से बारिश जारी रहते हुए आंजी बड़ी समीप पवनूर गांव में वन विभाग ने बनाया मिट्टी का बांध ढह गया। जिससे पवनूर गांव के 36 घरों में पानी घुस गया। पवनूर स्थित शालिक कृष्णराव पाटील (65) मंगलवार की शाम बाढ़ के पानी में बह गया। बुधवार की शाम तक उसका पता नहीं  चल पाया। सेलू तहसील के हिंगणी समीप सालई पेवठ के नाले में संतोष उत्तम आडे (35) बह गया था। बुधवार की सुबह उसका शव पाया गया। मंगलवार की रात में जिला प्रशासन को घटना का पता चलने के बाद वर्धा के तहसीलदार रशेश कोलपे बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहंुचे।  पवनूर के मंदिर में आपदाग्रस्तों के परिवारों की व्यवस्था की गई। रात के भोजन की प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई। बुधवार को सांसद रामदास तड़स, देवली- पुलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणजीत कांबले,  भाजपा जिलाध्यक्ष  सुनील गफाट ने अलग–अलग भेंट देकर आपदाग्रस्तों की मुलाकात की।

waमंगलवार रातभर बारिश होने के बाद बुधवार की सुबह बारिश थमी। जिले में मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह तक वर्धा, हिंगणघाट व समुद्रपुर तहसील सहित 22 मंडल क्षेत्र में अतिवृष्टि दर्ज की गयी है। जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 79.7 मि.मी. बारिश हुई है। जिले के आर्वी तहसील में 44.4 मि.मी., कारंजा घाडगे तहसील में 57 मि.मी., आष्टी शहीद तहसील में 48.2 मि.मी., वर्धा तहसील में 70.9, सेलू तहसील में 61.3 मि.मी.,देवली तहसील में 49.3 मि.मी., हिंगणघाट तहसील में 103 मि.मी., समुद्रपुर तहसील में 148.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गयी हैं। जिले के 22 मंडल क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई हैं।

मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह वर्धा मंडल में 72.3 मि.मी., वायगांव निपानी मंडल 73 मि.मी., आंजी बड़ी मंडल में 103. 5 मि.मी.,सेवाग्राम मंडल में 66.8 मि.मी., सेलू तहसील के हिंगणी मंडल में 72.8 मि.मी., सिंदी रेल्वे मंडल में 67. 3, देवली तहसील के गिरोली मंडल में 70.8 मि.मी., हिंगणघाट मंडल में 96.8 मि.मी., सावली वाघ मंडल में 87.5 मि.मी., वाघोली मंडल में 113.3 मि.मी., वाघोली मंडल में 100.8 मि.मी., अल्लीपूर मंडल में 122. 3 मि.मी., सिरसगांव मंडल में 121.3 मि.मी., पोहणा मंडल में 84 मि.मी., कानगांव मंडल में 95 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। समुद्रपुर मंडल में 253.8 मि.मी., जाम चौरस्ता मंडल में 110 मि.मी., कोरा मंडल में 68.5 मि.मी., वायगांव गोंड मंडल में 253.8 मि.मी., कांढली मंडल में 168 मि.मी., मांडगांव मंडल में 210.5 मि.मी., नंदोरी मंडल में 74.8 मि.मी. बारिश हुई हैं।

वडगांव बांध के 17 गेट खोले गये : जिले के हिंगणघाट तहसील के वडगांव बांध के 17 गेट बुधवार की दोपहर 3 बजे खोले गए। वडगांव बांध के वर्तमान में पानी संचय 74.49 फीसदी हो गया हैं। वडगांव बांध के 17 गेट से 30 सेमी स्तर से पानी का बहाव जारी हैं।
नांद बांध के 7 गेट खोले : जिले के हिंगणघाट तहसील में नांद बांध के बुधवार की दोपहर 4 बजे 7 गेट खोले गये हैं। नांद बांध में वर्तमान में 45. 54 फीसदी पानी का संचय हैं। नांद बांध के 7 गेट से 25 सेमी स्तर से पानी का बहाव जारी हैं।

लाल नाला बांध के 5 गेट खोले : जिले के समुद्रपुर तहसील के लाल नाला बांध के बुधवार को साढ़े 11 बजे 5 गेट खोल दिये गये हैं। 5 गेट से 25 से.मी.स्तर से पानी का बहाव जारी है। लाल नाला बांध में वर्तमान में 52.80 फीसदी पानी का संचय हैं। लाल नाला बांध के  5 गेट से पानी छोड़ा जा रहा हैं। लाल नाला  बांध के नदी किनारे गांव में बसे नागरिकों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई हैं।

24 घंटे में 160 घर क्षतिग्रस्त:  जिले में अब तक 363.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गयी है। जिसके कारण कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें वर्धा तहसील के वर्धा मंडल में 1, आंजी में 56, देवली तहसील में 72,  हिंगणघाट तहसील के हिंगणघाट में 1, सावली वाघ में 10, सिरसगाव में 3 व पोहणा में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ हैं। साथ ही समुद्रपुर तहसील के समुद्रपुर में 15, आर्वी तहसील के खरांगणा में 1 इस प्रकार से 160 घर बीते 24 घंटे में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Created On :   14 July 2022 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story