मनपा चुनाव के वक्त अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे, कंचनगिरी ने दिया आमंत्रण

Raj Thackeray will go to Ayodhya during municipal elections, Kanchanagiri has given invitation
मनपा चुनाव के वक्त अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे, कंचनगिरी ने दिया आमंत्रण
मुलाकात मनपा चुनाव के वक्त अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे, कंचनगिरी ने दिया आमंत्रण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे। वे मुंबई मनपा चुनाव से पहले अयोध्या में जा सकते हैं। शुक्रवार को राज से दादर स्थित शिवतीर्थ परगुरु मां कंचन गिरी ने मुलाकात की। इस दौरान कंचन गिरी ने राज से अयोध्या दौरे को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद मनसे के नेता शिरीश सावंतने कहा कि बीते साल मई महीने में राज ने अयोध्या दौरे को स्थगित किया था। उन्होंने अपने दौरे को रद्द नहीं किया था। इसलिए राज आने वाले समय में निश्चित रूप से अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जाएंगे। सावंत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के कारण स्थानीय निकायों के चुनाव टल रहे हैं। हम लोग मुंबई मनपा के चुनाव की तारीख स्पष्ट होने के बाद राज के अयोध्या दौरे की तिथि तय करेंगे। सावंत ने कहा कि मुंबई मनपा सहित दूसरे नगर निकायों के चुनाव होने हैं। मनसे को लेकर उत्तर भारतीयों में गलतफहमी है। मनपा चुनाव को देखते हुए कंचन गिरी ने राज को मनसे के लिएउत्तर भारतीयों के बीच प्रचार करने का आश्वासन दिया है। कंचन गिरी के अनुयायी मनसे को चुनाव में मदद करेंगे। जबकि कंचन गिरी ने कहा किराज के अयोध्या दौरे में कोई बाधा नहीं आएगी। उनके अयोध्या दौरे का कोई विरोध नहीं होगा।

किसी के डर स्थगित नहीं किया था अयोध्या दौरा

कंचन गिरी ने भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिए बिना कहा कि शुत्र को यह नहीं समझना चाहिए कि उनके डर से राज ने अयोध्या दौरे को स्थगित कर दिया था। राज इतने कमजोर भी नहीं हैं। वे पिछले साल राज स्वास्थ्य कारणों से अयोध्या में नहीं जा पाए थे। कंचन गिरीने कहा कि अयोध्या में हजारों की संख्या में साधू समाज राज का स्वागत करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज ने पिछले 5 जून को अयोध्या जाने की घोषणा की थी। लेकिन मनसे की उत्तर भारतीयों विरोधी भूमिका के चलते उत्तर प्रदेश के कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद सिंहने राज के अयोध्या दौरे का कड़ा विरोध किया था। जिसके बाद राज ने पिछले साल 20 मई को अयोध्या दौरे को स्थगित कर दिया था।
 

Created On :   10 Feb 2023 8:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story