सीडीआर खरीद मामला : रजनी पंडित सहित तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत

rajni pandit and two other arrested in CDR case of maharashtra
सीडीआर खरीद मामला : रजनी पंडित सहित तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत
सीडीआर खरीद मामला : रजनी पंडित सहित तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कालडॉटा रिकार्ड बेचने के मामले में गिरफ्तार देश की पहली महिला जासूस रजनी पंडित को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 7 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है। आशंका है कि इस रैकेट मे कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।   इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों संतोष पंडागले व प्रशांत सोनवणे को 8 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार  डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाली रजनी पंडित ने अवैध तरीके से पांच मोबाईल कॉल डाटा (सीडीआर) खरीदा था। सूत्रों के अनुसार पंडित ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि शादी से पहले लड़के के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उसने सीडीआर खरीदा था। ठाणे पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि शुक्रवार को देर रात पुलिस ने जानीमानी महिला जासूस रजनी पंडित को भी गिरफ्तार किया था। मुंबई के शिवाजी पार्क परिसर में रहने वाली रजनी पंडित का माहिम में कार्यालय है। पुलिस ने पंडित के घर और कार्यालय पर छापा मारकर लैपटॉप, सीडी, डायरी और अवैध तरीके से खरीदा हुआ सीडीआर जब्त किया है। ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे का कहना है कि फिलहाल हम इन सबूतों की तहकीकात करने में जुटे हैं।  

दिल्ली से होती थी सीडीआर की आपूर्ति
ठाणे के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के मुताबिक इस मामले का मुख्य आरोपी दिल्ली का निवासी है। दिल्ली का रहने वाला यही आदमी गिरफ्तार आरोपियों को अवैध रूप से सीडीआर उपलब्ध करता था। ठाणे पुलिस की एक टीम दिल्ली भी भेजी गई है। इस मामले में मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों की भी मिलीभगत हो सकती है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। 

कौन है रजनी पंडित
देश की पहली महिला जासूस के रुप में पहचानी जाने वाली रजनी पंडित पर टीवी धारावाहिक भी बन चुके हैं। एक पूर्व अधिकारी की बेटी रजनी ने  पिछले 25 सालों में 75,000 से ज्यादा मामलों को सुलझा चुकीं हैं। रजनी का जन्म माहराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ था। उनके पिता सीआईडी में थे और महात्मा गांधी की हत्या के केस में उन्होंने काम भी किया था। रजनी जब कॉलेज में थी, तो अपने साथ की एक लड़की को गलत संगत में जाते देखा। उसने सिगरेट, शराब पीने के साथ ही गलत लड़कों के साथ वक्त बिताना शुरू कर दिया था। उसकी जासूसी करते रजनी ने खुद भी जासूस बनने की सोची। रजनी पंडित डिटेक्टिव सर्विसेज" नाम कि उनकी जासूसी फर्म में 20 लोगों की टीम काम करती है। 

Created On :   3 Feb 2018 7:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story