रामदास आठवले हुए कोराना संक्रमित, सुनील तटकरे भी पॉजिटिव

Ramdas Athawale Corana infected, Sunil Tatkare also positive
रामदास आठवले हुए कोराना संक्रमित, सुनील तटकरे भी पॉजिटिव
रामदास आठवले हुए कोराना संक्रमित, सुनील तटकरे भी पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गो कोरोना गो का नारा लगाकर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आठवले को मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।। जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 60 वर्षीय आठवले सोमवार को मुंबई में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष आरपीआई में शामिल हुईं थीं। लेकिन कार्यक्रम के बाद आठवले को अपनी तबीयत थोडी खराब महसूस हुई। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गटा तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आठवले डायबिटीज से भी पीड़ित हैं इसलिए उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मोदी सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और राज्य सभा सांसद आठवले का कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में फरवरी महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के पास कोरोना का प्रसार रोकने के लिए हुई एक प्रार्थना सभा में चीनी दूतावास के अधिकारियों और बौद्ध साधुओं के साथ गो कोरोना गो के नारे लगाते नजर आए थे।

सुनील तटकरे भी कोरोना संक्रमित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 65 वर्षीय़ तटकरे ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी और अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की। तटकरे की तबीयत ठीक है लेकिन एहतियातन उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित हैं और इलाज करा रहे हैं।  

 
 
 
 
 

Created On :   27 Oct 2020 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story