रापनि की बस ने दोपहिया सवार किसान को उड़ाया, महिला मजदूर गंभीर

Rapanis bus blew up two-wheeler farmer, female laborer serious
रापनि की बस ने दोपहिया सवार किसान को उड़ाया, महिला मजदूर गंभीर
हादसा रापनि की बस ने दोपहिया सवार किसान को उड़ाया, महिला मजदूर गंभीर

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा) महिला मजदूर को खेत में काम करने के लिए दोपहिया से ले जाते समय दोपहिया सवार युवा किसान की एसटी बस की टक्कर में मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक का नाम ग्राम खापा निवासी योगेश धनराज राखडे (32) बताया गया है। हादसे में गंभीर घायल खापा निवासी धुप्रता द्वाराप्रसाद हलमारे(40) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उस पर उपचार चल रहा है। यह भीषण हादसा तुमसर-भंडारा मार्ग पर खापा-विहिरगांव मोड़ पर सोमवार,13 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे के दौरान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को योगेश यह खापा गांव से हिरो होंडा क्र. एमएच 40 एएच 9485 से महिला मजदूर को काम के लिए खेत छोड़ने जा रहा था। इस बीच तुमसर-भंडारा मार्ग पर खापा-विहिरगांव मोड़ पर भंडारा से तुमसर की दिशा में आनेवाली एसटी बस क्र. एमएच 40 एन 8222 ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोपहिया सवार योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में योगेश के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसका भेजा बाहर आ गया था। घटना की जानकारी के बाद परिसर में नागरिकों की भारी भीड़ इकट्‌ठा हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही तुमसर पुलिस ने मौके पर पहंुचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल में भेजा। इस मामले में पुलिस निरीक्षक नितीन चिंचोलकर के मार्गदर्शन में आगे की जांच शुरू है। मृत योगेश के परिवार में पत्नी, माता-पिता व बहन है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
 है।
 

Created On :   14 Feb 2023 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story