नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Rape accused arrested from Delhi in rape case with minor girl
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग से बलात्कार और लूटपाट के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी नई दिल्ली स्थित एक बैंक में नौकरी कर रहा था। अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन के लिए घाटकोपर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद निसार शमशाद खान है। खान साल 2016 के मार्च महीने में घाटकोपर इलाके में जबरन एक घर में दाखिल हुआ और उसने एक नाबालिग से बलात्कार के बाद घर में रखे 40 हजार रुपए नकद और 60 हजार रुपए के गहने लूट लिए। आरोपी के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज थी। पुलिस की टीम उसे कई बार तलाश करने उत्तर प्रदेश जा चुकी थी जहां खान का एक करीबी दोस्त रहता था। लेकिन लगातार छानबीन के बावजूद खान नहीं मिला। इसी बीच मामले की समानांतर छानबीन में जुटी अपराध शाखा यूनिट सात को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली में हो सकता है। इसके बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और जाल बिछाकर खान को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को घाटकोपर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।    

Created On :   6 May 2019 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story