मालिश सिखाने के बहाने महिला पहलवान से रेप

Rape from the female wrestler while teaching massage
मालिश सिखाने के बहाने महिला पहलवान से रेप
मालिश सिखाने के बहाने महिला पहलवान से रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकार द्वारा रेप की घटनाओं को लेकर कड़े कानून बनने के बावजूद शहर में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। उपराजधानी में रोज रेप की शर्मनाक करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। सक्करदरा थानांतर्गत एक प्रशिक्षु महिला पहलवान से प्रशिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है।  सक्करदरा पुलिस ने  प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसका पीसीआर लिया गया है। जानकारी के अनुसाार पीड़ित 18 वर्षीय छात्रा है, जो किसी महाविद्यालय में अध्ययनरत है।

फिल्म ‘दंगल’ से प्रभावित होकर छात्रा पहलवानी में खुद का और देश का नाम रोशन करना चाहती थी। जब उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो वह भी इसके लिए राजी हो गए। करीब दस-पंद्रह दिन से छात्रा प्रशिक्षक अजय मलिक (22) मूलत: हरियाणा और वर्तमान में ओम नगर निवासी से प्रशिक्षण ले रही थी। अजय से और भी युवतियां पहलवानी का प्रशिक्षण ले रही हैं इसलिए युवती ने सहज उसके किसी बात का विरोध नहीं किया। घटना वाले दिन भी आरोपी ने उसे पहलवानी में मालिश जरूरी बताया और युवती को मालिश सिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। 

जांच में हुई पुष्टि 
उल्लेखनीय है कि एक महाविद्यालय के मैदान में रोज सुबह उन्हें पहलवानी के गुर सिखाए जाते हैं, जिसके चलते गुरुवार की सुबह पीड़िता भी मैदान में गई थी। उसके बाद अजय मालिश सिखाने का झांसा देकर पीड़िता को ओम नगर स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां पर उससे दुष्कर्म किया। प्रतिकार करने पर उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी थी। घटित प्रकरण के बाद घर लौटी पीड़िता ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसकी गंभीरता से परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके तत्काल बाद पुलिस हरकत में आई और अजय को गिरफ्तार कर ली। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे 14 तारीख तक पीसीआर में लिया गया है। जांच जारी है।  
 

Created On :   12 May 2018 4:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story