रवि बोरटकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Ravi Bortkar honored with National Award
रवि बोरटकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
नागपुर रवि बोरटकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल और एग्रोविजन फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि बोरटकर को आर्थिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा पुणे मंे आयोजित 21 वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रवि बोरटकर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती के आचार्य डॉ. लोकेश मुनिजी, अक्षरधाम के गुरु ज्ञानवत्सल स्वामी, पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर पद्मश्री अनूप जलोटा, डॉ. संजय चोरडिया, सुषमा चोरडिया, पद्म विभूषण डॉ. आर. ए. माशेलकर आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।सूर्यदत्त लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए21 वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अक्षरधाम के ज्ञानवत्सल स्वामी, पूर्व सांसद विजय दर्डा, डॉ. गुलशन रॉय, विद्याधर अनास्कर, सुधाकर आव्हाड़, पं. सुहास व्यास, रंजीत बेदी, डॉ. अनिल शाह, डॉ. धीरज शाह(ग्लोबल अवार्ड) को सूर्यदत्त लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 

Created On :   12 Feb 2023 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story