चंद्रपुर के किसान दादा जी को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने के लिए सिफारिश

Recommendation of Patmashree Award to Kisan Dada ji of Chandrapur
 चंद्रपुर के किसान दादा जी को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने के लिए सिफारिश
 चंद्रपुर के किसान दादा जी को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने के लिए सिफारिश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश राकंपा अध्यक्ष व राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने चंद्रपुर जिले में धान की खेती में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले किसान दादाजी खोबरागड़े को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की पैरवी की है। पाटिल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उनसे पुरस्कार के लिए खोबरागड़े के नाम की सिफारिश करने का आग्रह किया है। कृषि विशेषज्ञ दादाजी का गत तीन जून को गढ़चिरौली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। पाटिल ने खोबरागड़े के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिकूल आर्थिक स्थिति में धान की नौ किस्में तैयार कीं और उन्हें परिष्कृत किया जिसमें प्रसिद्ध एचएमटी किस्म भी शामिल है।

जयंत पाटील ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

पाटिल ने मुख्यमंत्री से खोबरागड़े के नाम की सिफारिश मरणोपरांत पद्म पुरस्कार के लिए करने का आग्रह करते हुए पत्र में लिखा है कि कृषि-वैज्ञानिक की गरीबी में मृत्यु हो गई और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए उचित सम्मान दिए जाने की आवश्यकता है।  
 

Created On :   12 Jun 2020 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story