पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से सात घंटे पूछताछ

Recovery case - Seven hours interrogation of former Mumbai Police Commissioner Paramvir Singh
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से सात घंटे पूछताछ
वसूली का मामला पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से सात घंटे पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह गुरूवार को जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही अपराध शाखा की विशेष टीम के अधिकारियों के सामने पेश हुए जहां उनसे 7 घंटे तक पूछताछ की गई। सिंह ने पूछताछ के दौरान सभी आरोपों से इनकार कर दिया और दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। बता दें कि सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के पांच मामले दर्ज हैं जबकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की दो शिकायतों की जांच भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कर रही है। सिंह के वकील राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश के मुताबिक हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस के सामने सिंह पेश हुए हैं और उसके सवालों का जवाब दिया है। दूसरे मामलों में भी हम पूरा सहयोग करेंगे। गुरूवार को ही चंडीगढ से मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह अपराध शाखा की कांदिवली स्थित ऑफिस में पहुंचे जहां डीसीपी नीलोत्पल की अगुआई में पुलिस की टीम ने उनसे गोरेगांव में दर्ज जबरन वसूली के मामले में पूछताछ की। इस मामले में सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था साथ ही अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। सुप्रीमकोर्ट ने सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें मामलों की छानबीन में सहयोग करने का निर्देश दिया था। 
 

Created On :   25 Nov 2021 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story