लिव इन रिलेशन के बाद शादी से किया इनकार, रिमांड पर युवक गिरफ्तार

Refusal to marry after live in relation, youth arrested on remand
लिव इन रिलेशन के बाद शादी से किया इनकार, रिमांड पर युवक गिरफ्तार
नागपुर लिव इन रिलेशन के बाद शादी से किया इनकार, रिमांड पर युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पांच वर्ष लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बर्डी थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  पीड़ित 25 वर्षीय युवती है। आरोपी अखिलेश घनश्याम माहुर्ले (27), दोनों गोदिंया जिले के निवासी हैं। दोनों में प्रेम संबंध थे। अखिलेश कुछ वर्ष से नागपुर में रह रहा है। किसी होटल में वह वेटर का काम करता है। वर्ष 2018 में उसका एक्सिडेंट हुआ, तो  पीड़िता उसकी देखभाल करने के लिए आयी। पश्चात वह उसी के साथ किराए के फ्लैट में रहने लगी। इस दौरान अखिलेश ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। करीब 5 वर्ष यह सिलसिला जारी रहा। जब पीड़िता ने अखिलेश पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो इस बात को लेकर 4 फरवरी 2023 को दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर अखिलेश ने गाली-गलौज कर पीड़िता से मारपीट की। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उपनिरीक्षक शेख मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 

 

Created On :   19 Feb 2023 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story