तेज धूप ने याद दिलाया नौतपा, कल बारिश के बाद हुई उमस

Relief from heat: Due to weather changed coolness dissolved in air
तेज धूप ने याद दिलाया नौतपा, कल बारिश के बाद हुई उमस
तेज धूप ने याद दिलाया नौतपा, कल बारिश के बाद हुई उमस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार शाम बारिश के बाद कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक घुल गई थी। लेकिन इसके बाद उमस ने परेशान कर दिया। रविवार दोपहर तेज धूप के बाद गर्म हवा के थपेड़े शुरु हो गए। जब्कि शनिवार दोपहर कड़ी धूप के बाद शाम होते होते बादलों का डेरा आसमान में नजर आने लगा था। इसी बीच कुछ देर के लिए बूंदा-बांदी शुरु हो गई थी। 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई थी, लेकिन नौतपा जैसी गर्मी नहीं पड़ी। इसके पहले ‘यास’ चक्रवात के कारण मंगलवार शाम को बादल छाए और तेज हवाएं चलीं थी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बताई थी। अधर दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल-तमिलनाडु के बिल्कुल करीब है। जो कभी भी दस्तक दे सकता है। पिछले कई दिनों से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बारिश, हवा और रेडिएशन के कई मानकों को पूरा करने पर मानसून की पुष्टि की जाती है। जिनमें बारिश का एक पैमाना शुक्रवार को पूरा हुआ है। आपको बता दें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने 21 मई को दस्तक दी थी। इसके बाद सामान्य गति से वो पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ रहा है। केरल में इसके दस्तक की सामान्य तारीख एक जून है, लेकिन मौसम विभाग ने 31 मई को आने का अनुमान लगाया था।

वर्धा में पड़ी बौछारें, गोंदिया-भंडारा में छाए रहे मेघ 

नवतपा के दौरान हर दिन मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। शनिवार को वर्धा में जहां बौछारें पड़ीं वहीं गोंदिया और भंडारा में भी तेज हवाओं के साथ मेघ छा गए लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। दूसरी ओर चंद्रपुर विदर्भ में सबसे गर्म रहा। शनिवार को यहां 46.2 डि.से. तापमान दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर 3 बजे के दौरान वर्धा में लगभग 15 मिनट तक बौछारें पड़ीं लेकिन कुछ ही देर बाद कड़ी धूप निकल आयी। गोंदिया जिले में भी दोपहर 3 बजे के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने के साथ आसमान मेघों से पट गया लेकिन कहीं से भी बारिश होने की खबर नहीं है। भंडारा जिले में शाम 4 बजे मौसम बदल गया। तेज आंधी चलने लगी परंतु बारिश कहीं भी नहीं हुई। चंद्रपुर में भीषण गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल हो गए। 
 

Created On :   29 May 2021 3:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story