सेंट्रल जेल से गिरफ्तार गैंगस्टर संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी से व्यापारियों को राहत

Relief to traders from arrest of gangster Santosh Ambekar from Central Jail
सेंट्रल जेल से गिरफ्तार गैंगस्टर संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी से व्यापारियों को राहत
सेंट्रल जेल से गिरफ्तार गैंगस्टर संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी से व्यापारियों को राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के बदमाश संतोष आंबेकर को प्रॉडक्शन वारंट पर अपराध शाखा पुलिस ने सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया था। इस आरोपी को लकड़गंज थाने में दर्ज नाबालिग के यौन शोषण  मामले में गिरफ्तार कर उसका 3 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। शुक्रवार को आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है। आरोप है कि, आंबेकर ने एक नाबालिग लडकी का यौन शोषण किया था। इस प्रकरण में पुलिस ने कॉपर सैलून के संचालक विवेकसिंह ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद संतोष आंबेकर की करतूत उजागर हुई थी। सूत्र बताते हैं कि, यह शातिर अपराधी उस नाबालिग लडकी को तमंचे (पिस्तौल) का डर दिखाकर उससे जबरन संबंध बनाया करता था। इस आरोपी के खिलाफ अब तक एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

संतोष आंबेकर उस समय सुर्खियों में आया था, जब यह मुंबई के एक डॉन से मुलाकात करने गया था। उस डॉन के साथ संतोष आंबेकर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मुंबई का यह डॉन फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। इस आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आंबेकर की इतवारी में काफी दहशत थी। इसके डर से कई सराफा व्यापारियों ने इतवारी से व्यवसाय करना बंद कर दिया था। संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी के बाद इतवारी के व्यापारियों में खौफ कम हो गया है। 

बाउंसरों पर नहीं कस रहा शिकंजा 
सूत्रों के अनुसार जिन बाउंसरों के दम पर संतोष आंबेकर डर कायम रखता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके सभी बाउंसर भूमिगत हो चुके हैं। पुलिस अभी तक उसके बाउंसरों पर कोई विशेष शिकंजा नहीं कस पाई है। अपराध शाखा पुलिस विभाग के एक आला अफसर ने दावा किया था कि, बहुत जल्द उसके बाउंसरों की धरपकड़ शुरू की जाएगी। संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उसके किसी भी बाउंसर तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं।

Created On :   3 Jan 2020 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story