कलावंत संगठन ने नाना पटोले के समक्ष रखीं मांगें

Remembrance letter to Chief Minister - Kalawant organization put forth demands before Nana Patole
कलावंत संगठन ने नाना पटोले के समक्ष रखीं मांगें
मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र कलावंत संगठन ने नाना पटोले के समक्ष रखीं मांगें

डिजिटल डेस्क, भंडारा। कोरोनाकाल से कला के क्षेत्र में काम कर रहे कलाकारों पर आर्थिक संकट आया है। कलाकारों की समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करने प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रतिष्ठान के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वाहणे ने साकोली क्षेत्र के विधायक व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के जरिए महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन सौंपा गया। कोरोना संक्रमण के समय से कलाकार मुसीबत में है। कलाकारों के काम बंद होकर उनकी आर्थिक परिस्थिति कमजोर हो गई है। उनके लिए परिवार का जीवनयापन करना भी मुश्किल हो रहा है। कई कलाकारों ने खुदकुशी कर ली है। इन कलाकारों की परिस्थिति ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित कलावंत प्रतिष्ठान के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वाहणे ने कई बार कलाकारों की आर्थिक सहायता के लिए ज्ञापन सौंपे। ऐसे में सांस्कृतिक विभाग ने कलाकारों को अनुदान देने का आश्वासन दिया गया। अनेक शासन निर्णय निकालकर प्रसारित किया गया। परंतु कलाकारों को लाभ मिला नहीं। शासन ने कलाकारों के उत्थान के लिए 35 करोड़ रुपए घोषित किए। जिसमें एकल कलाकारों को 5 हजार रुपए घोषित किए गए। लेकिन कलाकारों के बैंक खातों में राशि जमा ही नहीं हुई है।

कलाकारों का सरकारी प्रक्रिया के लिए चयन किया गया, परंतु उन्हें एक भी कार्यक्रम मिला नहीं। प्रतिष्ठित कलावंत प्रतिष्ठान संस्था के माध्यम से कई बार संपूर्ण राज्य में विधायक, जिलाधिकारी, तहसीलदार के जरिए सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किए, किसी जगह निति आंदोलन किया गया। कलाकारों ने विधायक नाना पटोले के जरिए लिखित स्वरूप में भेजे गए ज्ञापन में विविध मांगें की है। कलाकारों के उत्थान के लिए राज्य मुख्यमंत्री को कांग्रेस पक्ष के विधायकर नाना पटोले द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस समय प्रतिष्ठित कलावंत प्रतिष्ठान के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र वाहाणे, भंडारा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत देशकर, महाराष्ट्र के शाहिर सवितराव गजभिये, तबला मास्टर लीलाधर भोवते, कांग्रेसचे जिला महासचिव अनिक जमा पटेल, सोहेल अहमद, रवींद्र थानथराटे, धर्मेद्र गणवीर, शेख नवाब, महमूदभाई खान, संजय वरगंटिवार उपस्थित थे।

Created On :   17 Feb 2022 2:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story