राइस मिल की दीवार गिरी दो मजदूरों की दबकर मौत 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बंडोल के नारायणगंज क्षेत्र की घटना  राइस मिल की दीवार गिरी दो मजदूरों की दबकर मौत 

डिजिटल डेस्क,सिवनी। बंडोल थाना अंतर्गत नारायणगंज क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को एक राइस मिल की दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एक शव निकाला गया जबकि दूसरे का शव करीब 1 घंटे बाद मिला। पुलिस ने शव निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणगंज में राइस मिल संचालित है।

दोपहर को वहां काम कर रहे मजदूर 32 वर्षीय बोरिया निवासी गोविंद पिता फूल सिंह बंजारा और 35 वर्षीय रामभरोस पिता बेनीराम उइके रोजाना की तरह काम कर रहे थे। मिल में  धान दराई का काम भी चल रहा था  तभी अचानक भरभरा कर राइस मिल की दीवार दोनों मजदूरों पर गिर गई। आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पहले गोविंद का शव मिला जबकि बाद में रामभरोस का शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Created On :   24 March 2023 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story