Pune City News: ठंड से बचने के लिए शहर में अलाव जलाए तो मनपा करेगी कार्रवाई

ठंड से बचने के लिए शहर में अलाव जलाए तो मनपा करेगी कार्रवाई
  • बढ़ते प्रदूषण से बचाव क लिए मनपा आयुक्त ने जारी किया आदेश
  • -धुएं से निकलनरेवाली हानिकारक गैस से स्वास्थ्य का खतरा

भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में ठंड बढ़ गई है। इससे बचने के लिए गर्म कपड़े धारण करने के साथ ही लोग अलाव भी जला रहे हैं। सड़क किनारे, हाउसिंग सोसाइटियों, व्यावसायिक परिसरों के सुरक्षाकर्मी रात में अलाव जला रहे हैं। कुछ जगहों पर लोग लकड़ी, कूड़ा या कोयला भी जला रहे हैं। पर इब इसके जलाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। मनपा आयुक्त ने आदेश जारी किया है कि लोग अलाव न जलाएं। ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मनपा प्रशासन का कहना है कि इन अलाव से उठने वाले धुएं के चलते शहर में वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है। इसपर रोक लगाने के लिए मनपा ने यह कदम उठाया है।

-धुएं से निकलनरेवाली हानिकारक गैस से स्वास्थ्य का खतरा

कुछ दिनों से राज्य के शहर में शीतलहरी बढ़ गई है। पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में भी रात और सुबह में ठंड अधिक लगती है। ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर, जैकेट, शॉल, ईयरमफ का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात में ड्यूटी करनेवाले सिक्योरिटी गार्ड अथव अन्य कर्मचारी खुली जगहों पर अलाव जला कर ठंड से बचाव करते हैं। मनपा का कहना है कि इससे न केवल वायु प्रदूषण फैल रहा है बल्कि इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अलाव से निकलनेवाले धुएं, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो सांस लेने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। अस्थमा, दमा और अन्य श्वसन रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। इसलिए शहर में अलाव जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अलाव से निकलनेवाले धुएं से प्रदूषण फैलने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। इसलिए अलाव जलाने पर रोक लगा दी गई है। यदि ऐसा करते हुए कोई पया गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के जरिए यह एक्शन लिया जाएगा। द्वारा जारी एक आदेश में स्पष्ट किया गया है।

-नवल किशोर राम, मनपा आयुक्त

Created On :   19 Nov 2025 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story