Pune News: अवैध फ्लेक्सबाजी पर कसें लगाम; मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक

अवैध फ्लेक्सबाजी पर कसें लगाम; मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक
  • मनपा आयुक्त श्रवण हार्डिकर ने की आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
  • नियंत्रण कक्ष को और अधिक कुशल बनाने के निर्देश दिए
  • सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाएं

भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड़। आगामी चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिंपरी चिंचवड़ मनपा आयुक्त श्रवण हार्डिकर ने सोमवार को मनपा मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक की।चुनाव की तैयारियों के संबंध में आयुक्त ने शहर में मतदान केंद्रों के स्थान, मतदान केंद्र अधिकारियों की नियुक्ति, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, दिव्यांगों के लिए सुविधाओं, मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण, ईवीएम की सुरक्षा, मतदाता सूची का अद्यतनीकरण, वार्डों में आवश्यक बुनियादी ढांचे की मरम्मत, प्रारूप मतदाता सूची में बदलाव और नागरिकों में मतदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ शिकायत निवारण तंत्र को सक्षम बनाने के संबंध में निर्देश दिए।

-नियंत्रण कक्ष को और अधिक कुशल बनाने के निर्देश दिए

बैठक में आयुक्त ने सबसे पहले शहर की रोजाना की सेवाओं, सफाई व्यवस्था, गड्ढा मुक्ति अभियान और मास्टर प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। अवैध होर्डिंग हटाने के अभियान, पथ प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति और जल निकासी व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी मनपा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की सभी शाखाओं से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए नियंत्रण कक्ष को और अधिक कुशल बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

-सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाएं

हार्डिकर ने मनपा की मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित कर कार्यकुशलता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को जन सुरक्षा के लिए खतरा या यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले बोर्डों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और लाइसेंस प्राप्त होर्डिंग्स की जानकारी अपडेट रखते हुए राजस्व विभाग के साथ समन्वय बढ़ाने के भी निर्देश नियंत्रण कक्ष को और अधिक कुशल बनाने के निर्देश दिएदिए। अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल, विजय कुमार खोराटे, तृप्ति सांडभोर, सह आयुक्त मनोज लोणकर, नगरसचिव मुकेश कोलप, मुख्य लेखा परीक्षक प्रमोद भोसले, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी प्रवीण जैन, मुख्य अभियंता संजय कुलकर्णी, शहर अभियंता मकरंद निकम, मुख्य आरोग्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   18 Nov 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story