रिवर क्रूज गंगा विलास ने पूरा किया 3,200 किमी का सफर 

River cruise Ganga Vilas completes 3,200 km journey
रिवर क्रूज गंगा विलास ने पूरा किया 3,200 किमी का सफर 
पर्यटकों का स्वागत रिवर क्रूज गंगा विलास ने पूरा किया 3,200 किमी का सफर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास मंगलवार को 3,200 किलोमीटर का सफर पूरा कर असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गया। भारत और बांग्लादेश की 27 नदियों और 50 पर्यटक स्थलों को जोड़कर 50 दिन में इस क्रूज ने एक रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 13 जनवरी को वाराणसी से गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना किया था। गंगा विलास क्रूज के पर्यटकों का बोगीबील में स्वागत करने के लिए केन्द्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चार अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के साथ मौजूद थे। इस अवसर पर बांग्लादेश के मंत्री खालिद मो चौधरी की विशेष मौजूदगी रही।

यात्रा के समापन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास के सफल समापन ने दिखाया है कि देश के लाभ हेतु हम नई संभावनाओं को मुमकिन बनाने के लिए तत्पर हैं। हमने साबित किया है कि हमारी जलयान निर्माण क्षमता विश्व स्तर की है। उन्होंने कहा कि हमने ब्रह्म्पुत्र से लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों तक अपना दावा पुन: प्राप्त कर लिया है, जो इंडो बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट और कोस्टल ईकोसिस्टम से होता हुआ जाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा विलास ने भारत और बांग्लादेश को दुनिया के रिवर क्रूज के नक्शे पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा विलास ने पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में रिवर टूरिज्म की संभावनाओं के नए अवसर खोले हैं। बांग्लादेश के मंत्री खालिद चौधरी और केन्द्रीय मंत्रियों श्रीपद येसो नाइक, शांतनु ठाकुर, रामेश्वर तेली, राजकुमार रंजन सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

 

Created On :   28 Feb 2023 9:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story