हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे दोनों जिले के मुखिया

Rivers of rivers - the chiefs of both the districts reached the spot to take stock of the situation
हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे दोनों जिले के मुखिया
नदियों का रौद्रावतार हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे दोनों जिले के मुखिया

डिजिटल डेस्क, वर्धा। गत तीन दिनों से जिले में लगातार बारिश शुरू है। मौसम विभाग द्वारा दोबारा जोरदार बारिश का अंदाजा व्यक्त किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रकल्पों का पानी छोड़ने से नदी-नालों में बाढ़ आ सकती है। एेसी परिस्थिति में सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय से सतर्क रहकर काम करने के निर्देश जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने दिए हैं। गत कुछ दिनों से जिले सहित आसपास के जिलो में बच्छी बारिश हुई। इस कारण प्रकल्पों में पानी भर गया है। साथ ही मौसम विभाग ने दोबारा अतिवृष्टि की चेतावनी दी है। एेसी परिस्थिति में बांधों से पानी छोड़ना पड़ सकता है। इस कारण नदी-नालों में बाढ़ आ सकती है। इससे नदी व नालों के तट पर बसे गांव बाधित होने की आशंका है। सभी संबंधित यंत्रणाओं से समन्वय रखकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

नदी तट के गांवों को अतिवृष्टि की पूर्व सूचना दी जाए, आपदा व्यवस्थापन पथक जिला प्रशासन के साथ समन्वय रखकर परिस्थिति को संभाले। बाढ़ के कारण बह गए रास्तों की अस्थायी स्वरूप में दुरुस्ती करवाएं व यातायात के लिए पर्यायी मार्ग उपलब्ध करवाएं, यह निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिले के 47 मंडलों में से 35 मंडलों में अतिवृष्टि होकर गांव के नागरिक बाधित हुए हैं। बाधित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद देने की सूचना इस समय प्रेरणा देशभ्रतार ने दिए।

जिलाधिकारी ने बाढ़ परिस्थिति की समीक्षा की। इस समय उन्होंने यह निर्देश दिए। इस समय मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सचिन ओम्बासे, निवासी उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके, सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग के अभियंता प्रकाश बूब, नगर पालिका प्रशासन के मनोजकुमार शहा सहित सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, गुटविकास अधिकारी, मुख्याधिकारी, सभी पुलिस थाना के थानेदार ऑनलाइन उपस्थित थे।

सिंदी रेलवे में ढहा सरकारी शौचालय 

उधर सिंदी रेलवे में पिछले सप्ताह भर से निरंतर बारिश शुरू रहने के कारण प्रभाग क्रमांक 2 में नगर पालिका द्वारा तैयार किया गया सार्वजनिक शौचालय ढह गया। जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को शौचालय जाने के लिए परेशानी हो रही है। बता दें कि, शहर के वार्ड क्रमांक 10 में वानरदेव मंदिर के पास नंदा नदी के किनारे पिछले 4 से 5 साल पहले नगरपालिका द्वारा निर्माण किया हुआ सार्वजनिक शौचालय सप्ताह भर से निरंतर बारिश शुरू होने से ढह गया। जिसके कारण नागरिकों को शौचालय में जाने के लिए परेशानी हो रही है। बारिश पानी का समय होने से रात के समय शौचालय के लिए कहां जाएं यह बड़ा प्रश्न निर्माण हो गया है। इस गंभीर समस्या का समय पर निवारण किया जाए। यह मांग परिसर के नागरिकों ने की है। 

Created On :   15 July 2022 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story