सेवानिवृत्त अधिकारी सहित 2 लोगों की मौत, मानकापुर और हिंगना में हुई दुर्घटनाएं

Road accident -  2 killed including retired officer
सेवानिवृत्त अधिकारी सहित 2 लोगों की मौत, मानकापुर और हिंगना में हुई दुर्घटनाएं
सड़क हादसे सेवानिवृत्त अधिकारी सहित 2 लोगों की मौत, मानकापुर और हिंगना में हुई दुर्घटनाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. अलग-अलग सड़क हादसे में एमएसईबी के सेवानिवृत्त अधिकारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक तुलसीदास काशीनाथ बागड़े (67) है। दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तुलसीदास की मानकापुर चौक और अज्ञात व्यक्ति की वर्धा रोड पर जामठा के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हुई।  पुलिस के अनुसार मृतक निर्मल काॅलोनी, नारी रोड, जरीपटका निवासी तुलसीदास बागड़े एमएसईबी के सेवानिवृत्त अधिकारी है। तुलसीदास शनिवार को दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.सी.-2564) पर बैंक में जा रहे थे। मानकापुर चौक से जरीपटका की ओर जाने वाली सडक पर ट्रेलर (एम.एच.-40-बी.एल.-3789) के चालक मुकेश हेमराज गोईया  (31), आेटघाट बिरवली, मुलताई, जिला बैतूल, मध्यप्रदेश निवासी ने लापरवाही से वाहन चलाकर दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तुलसीदास टेलर की चपेट में आने से गंभीर जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मानकापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

चालक गिरफ्तार

मृतक तुलसीदास के बेटे सचिन बागड़े की शिकायत पर मानकापुर की थानेदार वैजयंती मांढवधरे के मार्गदर्शन में  उपनिरीक्षक माकोड़े ने ट्रक चालक मुकेश गोइया को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। मुकेश वर्तमान में  पाटनसावंगी के कुसुंबी में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत : हिंगना थाना क्षेत्र में गत 15 जुलाई को शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के सामने जामठा में एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे 55 वर्षीय अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर  की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर हिंगना थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जाधव ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा  मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   17 July 2022 7:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story