⁠⁠श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की दर्दनाक मौत

road accident,1 died in chandrapur
 ⁠⁠श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की दर्दनाक मौत
 ⁠⁠श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चिमूर तहसील के मुक्ताई दर्शन करने जा रहा 28 लोगों का जत्था हादसे का शिकार हो गया। जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस दौरान गीता नामक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को गढ़चिरोली रैफर किया गया है। सभी ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर वाढोणा गांव से निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में नाले के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मामला शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे का बताया जा रहा है। 

ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त

सूचना मिलते ही तलोधी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्वाथ्य केंद्र से घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। बहरहाल पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।

 

 

 

Created On :   22 Sept 2017 10:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story