आरओबी निर्माण कार्य से खस्ताहाल हुआ मार्ग

Road deteriorated due to ROB construction work
आरओबी निर्माण कार्य से खस्ताहाल हुआ मार्ग
सौंपा ज्ञापन आरओबी निर्माण कार्य से खस्ताहाल हुआ मार्ग

डिजिटल डेस्क, कन्हान/कामठी. कन्हान शहर के रेलवे उडान पुल का निर्माण कार्य पिछले 2 वर्षों से धीमिगति शुरू होने से कन्हान के तारसा रोड चौक से तारसा मार्ग की हालत खराब हो गई है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी कन्हान शहर की ओर से भाजपा कन्हान शहर अध्यक्ष डा. मनोहर पाठक के नेतृत्व में संबंधित ठेकेदार को निवेदन सौंपकर खराब हुए मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की गई है। सौंपे गए निवेदन में बताया गया है कि मार्ग की हालत खराब होने से आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों को मार्ग से आवागमन करने में काफी दिक्कतें हो रही है। मार्ग की हालत खराब होने से यहां दुर्घटनाएं होती रहती हंै। मार्ग की दयनीय अवस्था को देखते हुए तथा बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मार्ग का दुरूस्तीकराण शीघ्र किए जाने की मांग निवेदन में की गई है। यदि 5 दिनों के अंदर मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। इस अवसर पर भाजपा तहसील अध्यक्ष अतुल हजारे, भाजपा ओबीसी आघाड़ी के नागपुर जिला महामंत्री रामभाऊ दिवटे, भाजपा ग्रामविकास आघाड़ी के अध्यक्ष डा. राजेश ठाकरे, कामेश्वर शर्मा, विनोद किरपान, शैलेश शेलके, सौरभ पोटभरे, रवींद्र महाकालकर, देवा वडेकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Created On :   8 July 2022 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story