मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी, 4 धराए दो किशोरों को भेजा सुधारगृह

Robbery for fun, 4 arrested 2 minor sent in correctional houses
मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी, 4 धराए दो किशोरों को भेजा सुधारगृह
मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी, 4 धराए दो किशोरों को भेजा सुधारगृह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो किशोर समेत चार आरोपियों को पांचपांवली पुलिस ने पकड़ा है। उनसे लूटपाट की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को चारों मित्रों को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने किशोरों को सुधारगृह और आरोपियों को रिमांड में लिया गया है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी सूरज विवेकनाथ खंडारे (23), कपिल नगर, अल्तमस मंसूरी उर्फ बंम्बईय्या (19), अंधेरी वेस्ट, मुंबई निवासी है। आरोपियों ने दो किशोर मित्रों की मदद से मंगलवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे जायस्वाल आइस फैक्ट्ररी के पास वंदना संतोष फुलतांबेकर (34), मेहंदीबाग रोड निवासी के कंघे पर लटकी हुई बैग छीनकर भाग गए थे। वंदना अपने भाई के घर शादी समारोह में आई हुई थी। वापिस जाते समय यह घटना हुई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए नीले रंग के दोपहिया वाहन का इस्तेमाल िकया है। वाहन बिना नंबर था। इस घटना के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी आरोपियों ने लूटपाट की और दो घटनाओं को अंजाम दिया। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस ने परिसर में सीसीटीवी कैमरों के अलावा सीसीटीएन की मामले को सुलझााने में मदद ली। बरामद फुटेज से सूरज का पुलिस को पता चला। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो सूरज फिल्म देखने गया हुआ था। वापिस आते समय कमाल चौक में डेयरी के सामने ही सूरज पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद बंम्बईय्या और दोनों किशोरों को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में सभी ने फिल्म, शराब और गर्लफ्रेंड पर पैसा खर्च करने के लिए लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तीनों मामलों में आरोपियों से नकदी समेत 4 लाख 85 हजार 500 रुपए का माल बरामद िकया गया है।

कुख्यात बदमाश है सूरज

आरोपी सूरज कुख्यात बदमाश है। वर्ष-2015 में यशोधरा नगर थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज हुआ था। ताजा मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। उपायुक्त राहुल माखनिकर, निरीक्षक अशोक मेश्राम के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक सूरज सुरोशे, विजय यादव, राजेश देशमुख, सुनील वानखेड़े, रविशंकर िमश्रा, विनोद गायकवाड़, महेश जाधव, दिनेश शुक्ला और विजय जाने ने कार्रवाई की।

Created On :   22 Nov 2019 10:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story