खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, इल्लियों से परेशान किसान ने उठाया कदम

ruin crop by tractor, farmers are troubled by warms
खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, इल्लियों से परेशान किसान ने उठाया कदम
खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, इल्लियों से परेशान किसान ने उठाया कदम

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। अत्यल्प वर्षा के कारण पहले ही किसान मुश्किल से घिरे हुए थे। ऐसे में कड़ी मशक्कत के बाद लगायी गई फसलों पर कीटों का संक्रमण बढ़ गया जिस कारण किसान परेशान हो गए। ऐसे ही एक किसान ने कीटों से परेशान होकर अपनी 5 एकड़ खेती में लगायी गई कपास की खड़ी फसल पर मंगलवार को ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल ही जमींदोज कर दी। कीटों के कारण हुए लाखों के नुकसान के चलते उसने यह कदम उठाया। इससे पहले भी जिले के कुछ धान उत्पादक किसानों ने कीटों से परेशान होकर अपनी खड़ी फसल में आग लगा दी थी।  
5 एकड़ में लगाई थी कपास, इल्लियों का हुआ प्रकोप : जानकारी के अनुसार यहां से कुछ ही कि.मी. दूरी पर स्थित मोरवा के प्रगतिशील किसान महादेव पिदुरकर की ग्राम वांढरी परिसर में 5 एकड़ खेती है। इस वर्ष उन्होंने कपास की फसल लगाई थी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने फसल खड़ी की लेकिन कपास की फसल पर बोंड इल्ली का संक्रमण हो गया। कीटों से निपटने के लिए उन्होंने प्रति एकड़  क्षेत्र में कीटनाशक के छिड़काव के लिए 10 से 12 हजार रु. खर्च किए लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हो पाया।  इतने पैसे खर्च करने के बावजूद 5 एकड़ खेती से करीब 3 क्विंटल फसल हाथ में आ रही थी। पिछले वर्ष प्रति एकड़ 18 से 20 क्विंटल कपास की फसल आयी थी परंतु इस बार इल्लियों के प्रकोप से फसल नष्ट होती जा रही थी। इससे त्रस्त होकर किसान पिदुरकर ने अपनी 5 एकड़ की खड़ी कपास की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर इल्लियों की चपेट में आयीं फसल को जमीनदोस्त कर दिया। इसमें किसान का करीब 3 लाख रु. का नुकसान होने की जानकारी स्वयं उसने दी है। इस किसान को नुकसान भरपाई देने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, जिले के अधिकांश क्षेत्र की फसलों पर विभिन्न कीटों के कारण संक्रमण फैला हुआ। इस कारण किसान परेशान हो गये हैं। किसान पहले अत्यल्प वर्षा के कारण चिंतित थे और अब खड़ी फसलें कीटों के संक्रमण कारण बर्बाद होने से किसान परेशान हो चुके हैं। 

Created On :   13 Dec 2017 4:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story