आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्रामीण क्षेत्र होगा तिरंगामय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले का ग्रामीण क्षेत्र तिरंगामय होगा। गांव के हर घर पर तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा। 1 लाख, 20 हजार तिरंगा ध्वज आजादी के पर्व को यादगार बनाएंगे। इस उत्सव में जिला परिषद प्रशासन ने कर्मचारी संगठनों से सहयोग की अपील करने पर सकारात्मक प्रतिसाद मिला। इस उपक्रम में जिला परिषद कर्मचारियों ने आर्थिक योगदान देने का निर्णय लिए जाने की कास्ट्राइब जिला परिषद कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. सोहन चवरे ने जानकारी दी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला परिषद हर घर तिरंगा व स्वराज महोत्सव मनाने जा रही है। इस उपक्रम में कर्मचारियों को सहभागी करने कर्मचारी संगठनों की बैठक ली गई। हर घर तिरंगा उपक्रम में कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई। उसे कर्मचारी संगठनों ने प्रतिसाद दिया। आर्थिक खर्च िनभाने के लिए व्यक्तिगत आर्थिक योगदान देने का निर्णय लिया गया। प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से वेतन के अनुपात आर्थिक योगदान लिया जाएगा। जिप के आबासाहब खेलकर सभागृह में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कमलकिशोर फुटाने, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी विपूल जाधव, पंचायत विभाग गटविकास अधिकारी डॉ. स्वप्निल मेश्राम तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा लगाकर 9 से 17 अगस्त तक घरों पर तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। तिरंगा ध्वज बनाने की जिम्मेदारी जिले के महिला बचत समूहों को दी जाएगी। ध्वज बनाने के लिए आने वाले खर्च का वहन जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारियों के अंशदान से संकलित रकम से किया जाएगा। उसके अलावा स्वयंसेवी संगठन तथा आर्थिक सक्षम व्यक्ति से सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Created On :   17 July 2022 7:05 PM IST