महाराष्ट्र स्टेट ओलम्पिक गेम में साक्षी तायडे का चयन

Sakshi Tayde selected in Maharashtra State Olympic Games
महाराष्ट्र स्टेट ओलम्पिक गेम में साक्षी तायडे का चयन
खेल महाराष्ट्र स्टेट ओलम्पिक गेम में साक्षी तायडे का चयन

डिजिटल डेस्क, अकोला. पुणे में मिनी ऑल्मपिक स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में स्थानीय जिला वूशू स्पोर्ट की खिलाडी साक्षी तायडे का वुशू क्रीड़ा स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। आगामी दिनों में होने वाले स्पर्धा में साक्षी अपने खेल का हुनर अपने प्रतिदंदी खिलाड़ी पर अजमाएंगे। महाराष्ट्र स्टेट ऑल्मपिक स्पर्धा 2022-23 का आयोजन 9 जनवरी से 12 जनवरी के बीच पुणे के शिव छत्रपति क्रीड़ा संकुल मालगे बालेवाडी में आयोजित किया जा रहा है। इस स्पर्धा में वूशू खेल में अकोला जिला वुशू स्पोर्ट एसोसिशन की स्टारर खिलाड़ी साक्षी तायडे का चयन हुआ है। पुणे में आयोजित होने वाले स्पर्धा में साक्षी अपने प्रशिक्षक मनोज अंबोरे द्वारा दिए गए गुर का अपने प्रतिदंदी खिलाड़ी पर इस्तेमाल कर पदक पर कब्जा करने का प्रयास करेंगे। मिनी ऑल्मपिक में साक्षी का चयन होने पर संगठन के अध्यक्ष पप्पू मोरवाल, प्रशंसा अंबोरे, एड राजेश खत्री, राकेश पाली, चीमा इंडस्ट्रीज के संचालक करण चीमा राजेश काले, महेंद्र गवई, गणेश कलसकर, सुनील मोरवाल, मंगेश खडसे ने उसे बधाई देते हुए स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी। 
 

Created On :   9 Jan 2023 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story